
सुशांत सिंह राजपूत द्वारा दुनिया अलविदा कहने के बाद बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सितारे दो गुटों में बंट गए हैं। कुछ सितारे सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठा रहे हैं, तो वहीं कुछ सितारे रिया चक्रवर्ती को सपोर्ट कर रहे हैं। सुशांत द्वारा सुसाइड करने के बाद भट्ट फैमिली पर कई आरोप लगे हैं। फिल्म सड़क 2 का ट्रेलर दुनिया का सबसे ज्यादा डिसलाइक किए जाने वाला ट्रेलर बन चुका है। इस फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। लेकिन फिल्म का जमकर विरोध हो रहा है।

इस बीच एक नई खबर सामने आई है जो काफी हैरान करने वाली है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि आलिया भट्ट, सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से नफरत करती हैं। अब आपके मन मे सवाल उठ रहा होगा कि आखिर आलिया, रिया से नफरत क्यों करती हैं? इसके पीछे की वजह है उनके पिता महेश भट्ट और रिया का रिश्ता।

सोशल मीडिया पर कई ऐसी तस्वीरें वायरल हुई जिनमें महेश भट्ट और रिया एक दूसरे के काफी नजदीक नजर आए। महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती की बढ़ती नज़दीकियां आलिया को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। यही कारण है कि आलिया, रिया को बिल्कुल भी पसंद नहीं करती हैं। इसकी वजह से उनका सुशांत के प्रति व्यवहार भी कुछ खास नहीं था। फिल्म राब्ता में सुशांत के साथ आलिया भट्ट नजर आने वाली थी। लेकिन जब अभिनेत्री को पता चला कि उनके अपॉजिट फिल्म में सुशांत है तो उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया। बाद में यह फिल्म कृति सेनन को ऑफर की गई।

आलिया की तरह ही रिया चक्रवर्ती भी सोशल मीडिया पर काफी ट्रॉल हो रही है। रिया चक्रवर्ती पर सुशांत की फैमिली ने सुशांत के पैसे हड़पने, उनको सुसाइड के लिए उकसाने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि रिया चक्रवर्ती खुद को साबित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। अब तक ईडी ने कई बार रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की है। सुप्रीम कोर्ट जल्दी ही यह फैसला सुनाएगा की सुशांत सुसाइड केस की जांच कौन करेगा। सुशांत को न्याय दिलाने के लिए #CBIforSSR मुहिम चलाई गई है।