
प्रियंका चोपड़ा एक समय पर बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा के साथ काम करने के लिए बेकरार थी और उनकी यह तमन्ना पूरी भी हुई। प्रियंका चोपड़ा को गोविंदा के साथ एक फिल्म में काम करने का मौका मिला। लेकिन कुछ कारणों की वजह से प्रियंका चोपड़ा ने वह फिल्म नहीं की। जब प्रियंका चोपड़ा द्वारा यह फिल्म रिजेक्ट कर दी गई तो लोगों को काफी हैरानी हुई। क्या आप जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा ने यह फिल्म क्यों छोड़ी थी?
साल 2003 में गोविंदा की फिल्म राजा भैया रिलीज हुई थी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा को गोविंदा के साथ काम करने का ऑफर मिला था और प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म के लिए हां कर दी थी। इस फिल्म के लिए वो काफी ज्यादा एक्साइटेड थीं। शूटिंग का पहला शेड्यूल भी तय हो चुका था। लेकिन ऐन मौके पर प्रियंका ने फिल्म करने से इंकार कर दिया।
मिस वर्ल्ड बनने के बाद प्रियंका को फिल्म द हीरो से डेब्यू करने का मौका मिला। प्रियंका फिल्म राजा भैया के फिल्म मेकर से नाराज हो गईं क्योंकि उनका रोल अचानक से बदल दिया गया। जब उनको फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई गई थी तो उनको काफी अच्छा रोल ऑफर हुआ था। लेकिन बाद में उनको कोई बेकार रोल दे दिया गया।
प्रियंका गोविंदा के साथ फिल्म में अच्छा रोल करना चाहती थी। लेकिन राजा भैया फिल्म में ऐसा नहीं हुआ। इसी वजह से प्रियंका चोपड़ा ने यह फिल्म रिजेक्ट करना ही उचित समझा। फिल्म दीवाना मैं दीवाना में प्रियंका चोपड़ा और गोविंदा एक साथ नजर आए थे। यह फिल्म 1 फ़रवरी 2013 को रिलीज हुई थी। जबकि फिल्म की शूटिंग कई सालों पहले ही पूरी हो चुकी थी। इसी वजह से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई और गोविंदा एवं प्रियंका की जोड़ी फ्लॉप रही।