
पिछले कुछ समय से बॉलीवुड फिल्मों के जाने-माने निर्माता करण जौहर को लोग काफी ट्रोल कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत द्वारा सुसाइड करने के बाद लोगों ने करण जौहर को उनकी मौत का जिम्मेदार ठहराया। कई मौकों पर लोगों ने करण जौहर को ट्रोल किया। एक बार फिर से वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। हाल ही में जानी-मानी अभिनेत्री नीतू कपूर ने अपना 62वां जन्मदिन मनाया। वह हर 8 जुलाई को बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं। इस बार भी उन्होंने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसमें परिवार के लोग शामिल हुए।
सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी शेयर की। तस्वीरों में उनके परिवार के अलावा करण जौहर भी नजर आए। तस्वीर में करण जौहर को देखने के बाद फैंस का पारा हाई हो गया और उन्होंने सोशल मीडिया पर करण जौहर को ट्रोल करना शुरू कर दिया। नाराज फैंस ने नीतू कपूर की तस्वीरों पर तरह-तरह के कमेंट किए।
कई लोगों ने कमेंट किया कि करण जौहर पार्टी में शामिल हुए थे या पहले से ही वही छुपे हुए थे। ऐसे और भी कई कमेंट से साफ पता चलता है कि लोगों में अभी भी करण जौहर के प्रति काफी नफरत है। कुछ समय पहले करण जौहर के एक करीबी ने यह खुलासा किया था कि वह अब पूरी तरह से टूट गए हैं।
हालांकि वह काफी साल से ट्रोल हो रहे हैं। इस वजह से उनको कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन सुशांत की मौत के बाद उनको लोगों ने ट्रोल किया, जिसका उन पर काफी बुरा प्रभाव पड़ा। इस वजह से वह ना तो घर से बाहर निकले और ना ही किसी से बातचीत की। लेकिन अब करण जौहर पार्टी में नजर आए तो सच्चाई पता चली। इसी वजह से लोगों ने उनको जमकर खरी-खोटी सुनाई।