
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। अभी तक उनकी मौत की मिस्ट्री नहीं सुलझ पाई है। पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही है। लोगों को लगता है कि सुशांत ने खुद यह कदम नहीं उठाया। या तो किसी ने उनकी हत्या की है या फिर किसी ने उनको आत्महत्या करने पर मजबूर किया है। सुशांत की मौत के बाद नेपोटिज्म से लेकर डिप्रेशन तक पर अब लोग खुलकर बातचीत कर रहे हैं। बड़े बड़े सितारे भी इस मामले पर अपनी राय दे चुके हैं। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने सुशांत की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि सुसाइड किसी भी समस्या का हल नहीं है।
हाल ही में एक न्यूज़ वेबसाइट से बातचीत में उन्होंने कहा कि मेरे और उनके बीच काफी समानताएं थी। मेरी मां का निधनसाल 2002-03 में हुआ था तो वहीं सुशांत की मां का निधन भी इसी समय हुआ। हम दोनों ही बिहार के पटना से है। सुशांत अपने घर का सबसे छोटा बेटा था जबकि मैं भी अपने घर का सबसे छोटा पुत्र हूं। आगे उन्होंने बताया कि मैं और वह अपनी जिंदगी में जीरो टू हीरो बने। मेरा ऐसा मानना है कि सुशांत और भी बड़ा सुपरस्टार बन सकता था।
शत्रुघ्न सिन्हा ने सुसाइड पर खुलकर बातचीत की। उन्होंने बताया कि सुशांत ने जो किया उसके बाद हर कोई काफी दुखी है। दिल काफी परेशान है क्योंकि 34-35 साल का लड़का भरी जवानी में दुनिया को छोड़ कर चला गया। मेरी नजर में आत्महत्या किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। सुसाइड खुद एक समस्या है। आप अपने चाहने वालों को छोड़ कर चले जाते हो जिसके बाद आपके परिवार वालों, प्यार करने वालों, करीबियों को काफी दुख होता है।
इसके अलावा शत्रुघ्न सिन्हा ने उनके दोस्तों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जरूरत के समय दोस्तों उनके साथ क्यों नहीं थे। लोगों का कहना है कि वह डिप्रेशन का शिकार थे। इस वक्त जो दोस्त चिंता कर रहे हैं वह उस वक्त कहां थे। कोई दोस्त नहीं होता, डिप्रेशन में साथ क्यों नहीं दिया?