बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने 17 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाया था। इस मौके पर उनके पति निक जोनस ने काफी प्यारी पोस्ट लिखी थी और साथ ही साथ दोनों की तस्वीर भी शेयर की। तस्वीर में प्रियंका बहुत ही खूबसूरत ड्रेस में नजर आईं। निक जोनस ने प्रियंका के लिए खास मैसेज भी लिखा और उनके पति की तरफ से ही सबसे खास विश रही।

प्रियंका चोपड़ा ने एक और पोस्ट लिखकर पति निक जोनस का धन्यवाद किया। प्रियंका ने एक तस्वीर शेयर की, उसमें निक जोनस अपनी पत्नी को पीछे से हग कर किस करते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में प्रियंका ने लिखा कि मेरे लाइफ की सबसे बड़ी खुशी के लिए। 2 साल पहले तुमने इसी दिन मुझसे शादी करने के लिए बोला था और तब मैं हैरान रह गई थी। उस दिन के बाद से मैं हर रोज हां कहती हूं। तुमने इस वीकेंड को यादगार बना दिया। मुझे हमेशा सोचने के लिए आपका शुक्रिया। मैं विश्व की सबसे भाग्यशाली लड़की हूं। मैं तुम्हें काफी चाहती हूं और तुम से काफी प्यार करती हूं।
प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन के मौके पर निक जोनस ने काफी रोमांटिक तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा था कि मैं पूरी जिंदगी भर तुम्हारी आंखों में झांक सकता हूं। आई लव यू बेबी। तुम अभी तक की सबसे समझदार, फिक्रमंद और बेहतरीन इंसान हो जिससे मैं मिला हूं। मैं इस बात का बहुत ही शुक्रगुजार हूं कि हम दोनों की मुलाकात एक-दूसरे से हुई। हैप्पी बर्थडे ब्यूटीफुल।
प्रियंका और निक की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आती है। यह दोनों एक-दूसरे को काफी प्यार करते हैं। साल 2018 में इन दोनों की शादी हुई थी। प्रियंका ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी पहचान बनाई है। निक जोनस भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अक्सर प्रियंका चोपड़ा के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करते रहते हैं।