
मिस वर्ल्ड से बॉलीवुड तक और बॉलीवुड से ग्लोबल स्टार तक का सफर प्रियंका चोपड़ा के लिए बहुत मुश्किल रहा. लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई. प्रियंका चोपड़ा को फिल्म इंडस्ट्री में 20 साल पूरे हो गए. इस खास मौके पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत जर्नी का एक वीडियो शेयर किया.

प्रियंका चोपड़ा 2000 में मिस वर्ल्ड बनी थीं, जिसके बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा और देखते ही देखते वह एक ग्लोबल स्टार बन गईं.

प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में फिल्म द हीरो से डेब्यू किया था. अपनी पहली फिल्म के समय प्रियंका चोपड़ा कुछ ऐसी नजर आती थीं.

प्रियंका चोपड़ा को पहचान फिल्म एतराज से मिली, जो 2004 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में प्रियंका ने सोनिया राय नाम की महिला का किरदार निभाया था.

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म फैशन 2008 में रिलीज हुई, जो उनके करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुई. इसके बाद प्रियंका ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी.

प्रियंका को हॉलीवुड शो क्वांटिको में काम करने का मौका मिला, जिसके जरिए वह ग्लोबल स्टार बन गईं.

प्रियंका की हॉलीवुड फिल्म बेवॉच 2017 में रिलीज हुई. 20 सालों में प्रियंका चोपड़ा के लुक में पूरी तरह से बदलाव आ चुका है. आज वह एक ग्लोबल आइकन बन गई हैं.