टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी चाइल्ड एक्ट्रेस आकृति शर्मा काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। वह महज 9 साल की है। लेकिन वह घर-घर में जानी जाती है। आकृति ने स्टार प्लस के लोकप्रिय सीरियल कुल्फी कुमार बाजेवाला से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। वह लगभग 2 साल तक इस सीरियल में नजर आई थीं। इनकी एक्टिंग की लोग जमकर तारीफ करते हैं। कुल्फी कुमार बाजेवाला सीरियल में उनका रोल बहुत ज्यादा पसंद किया गया।

इन दिनों वे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। 9 साल की उम्र पर ही आकृति शर्मा अपनी कमाई से 45 लाख का घर खरीद चुकी हैं। वह किसी भी सीरियल में काम करने के लिए एक एपिसोड की 50,000 फीस लेती है। मोहित मलिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह जानकारी दी थी की आकृति ने अपने गांव में एक घर खरीदा है। मोहित सीरियल कुल्फी कुमार बाजेवाला में सिकंदर सिंह के रोल में नजर आए थे।

आकृति सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नई-नई तस्वीरें शेयर करती रहती है और उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो जाती है। आकृति मिडल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। इनके माता-पिता काफी लंबे समय तक किराए के घर में रहे थे। लेकिन अब उनकी बेटी ने घर खरीद लिया है तो सब कुछ ठीक हो गया है।

आकृति अपने माता पिता के साथ समय बिताती हैं। वह खुशहाल जिंदगी जी रही है। वह एक्टिंग के साथ-साथ अपनी पढ़ाई पर भी फोकस कर रही हैं। कम उम्र में ही उन्होंने काफी अच्छे संस्कार ग्रहण कर लिए हैं। आने वाले समय में वह काफी बड़ी एक्ट्रेस बन सकती हैं।