बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता कुमार गौरव का जन्म 11 जुलाई 1960 को हुआ था। शायद आप नहीं जानते होंगे कि वह बॉलीवुड सिनेमा के मशहूर कलाकार रहे राजेंद्र कुमार के पुत्र हैं। भले ही कुमार गौरव ज्यादा फिल्मों में नजर नहीं आए। लेकिन उनकी एक्टिंग ने दर्शकों के बीच अलग ही जगह बनाई। हालांकि वो फिर भी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादा लंबे समय तक नहीं टिक पाए। आज उनका जन्मदिन है तो इस मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ अनसुनी बातें बताने वाले हैं।

साल 1981 में फिल्म लव स्टोरी रिलीज हुई थी। यह कुमार गौरव की डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म की वजह से वो रातों-रात सुपरस्टार बन गए। यह फिल्म खुद कुमार गौरव के पिता राजेंद्र कुमार ने प्रोड्यूस की थी। फिल्म बड़ी हिट साबित हुई और दर्शकों ने पहली ही फिल्म से कुमार गौरव को काफी प्यार दिया। हालांकि इसके बाद उनकी फिल्में कुछ खास कमाल नहीं कर सकी।

एक समय ऐसा आया जब कुमार गौरव पूरी तरह से फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गए। भले ही आज कुमार गौरव की गिनती बड़ी शख्सियत में नहीं की जाती। लेकिन वह काफी आलीशान जिंदगी जीते हैं। फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ने के बाद उन्होंने खुद का बिजनेस शुरू किया। वह काफी सफल बिजनेसमैन बन गए। बता दें कि उनका मालदीव में ट्रेवल बिज़नेस है। उन्होंने कंस्ट्रक्शन का कारोबार भी। वे अपनी जिंदगी में काफी खुश है। उनको फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहने का कोई भी पछतावा नहीं है।
आपको यह जानकर काफी हैरानी होगी कि कुमार गौरव संजय दत्त के बहनोई है। उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की बहन नम्रता से शादी रचाई। काफी समय तक इन्होंने एक दूसरे को डेट किया था। 1984 में इन दोनों की शादी हुई। नम्रता ने दो बेटियों को जन्म दिया जिनका नाम सांची और सिया रखा।
