
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ( Ranveer Singh ) 35 साल के हो गए हैं। काफी कम समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री में लोकप्रियता हासिल करने वाले रणवीर सिंह ( Ranveer Singh ) को आज लोग टॉप हीरो मानते हैं। रणवीर सिंह की शादी बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में से एक दीपिका पादुकोण से हुई। रणवीर सिंह का परिवार लाइमलाइट से दूर रहता है। लेकिन उनके परिवार के लोग भी बिल्कुल अपने बेटे की तरह स्टाइलिश देखते हैं। इस पोस्ट में हम आपको रणवीर की स्टाइलिश फैमिली के बारे में बताने जा रहे हैं।

रणवीर ( Ranveer Singh ) के घर में कुल 4 सदस्य हैं जिनमें रणवीर के अलावा माता-पिता और एक बड़ी बहन शामिल हैं। रणवीर ( Ranveer Singh )की मां अंजू भवनानी बहुत ही ज्यादा खूबसूरत और स्टाइलिश दिखती हैं, जो कई इवेंट्स में नजर आ चुकी हैं। आप इस तस्वीर में देखकर खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि वह कितनी ज्यादा स्टाइलिश हैं। लेकिन फिर भी मैं लाइमलाइट से दूर रहती हैं।

रणवीर सिंह के पिता का नाम जगजीत सिंह भवनानी है जो कि काफी सफल बिजनेसमैन है। सोशल मीडिया पर आपको रणवीर सिंह ( Ranveer Singh ) और उनके पिता की कई तस्वीरें देखने को मिल जाएंगी। रणवीर और दीपिका की शादी के वक्त खुद जगजीत सिंह भवनानी ने कहा था कि यह दीवानी तो भगनानी हो गई।

रणवीर सिंह ( Ranveer Singh ) की बहन का नाम रितिका भवनानी है और वह अपनी बड़ी बहन को अपनी दूसरी मां मानते हैं। रणवीर के मुताबिक उनको अपनी बड़ी बहन से इतना प्यार मिला कि उनकी आदत बिगड़ गई। रणवीर की बहन ने बतौर एक्ट्रेस काम किया है और वह शादीशुदा हैं।