
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) हर 26 जून को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं। 26 जून को वह पूरे 35 साल के हो गए। शायद आपको पता होगा कि वह जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर एवं उनकी पहली पत्नी मोना कपूर शौरी के बेटे हैं। (Arjun Kapoor) मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं।

साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म इशकजादे से उन्होंने अपना बॉलीवुड करियर शुरू किया था। फिलहाल वह बॉलीवुड में सफलता पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कई फिल्मों में काम करने के बावजूद भी वे कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। उनकी ज्यादातर फिल्में फ्लॉप रही। भले ही अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की डेब्यू फिल्म इशकजादे थी। लेकिन उन्होंने इससे पहले बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर निखिल आडवाणी की फिल्म सलाम-ए-इश्क में काम किया था। अर्जुन ने निखिल आडवाणी की एक और फिल्म कल हो ना हो में भी बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था।

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) कभी भी अपनी को-एक्ट्रेस का कंपैरिजन नहीं करते हैं। उन्हें यह बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है। वह मानते हैं कि दो एक्ट्रेस को कंपेयर करने का कोई अधिकार नहीं है। मलाइका अरोड़ा से पहले अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) सलमान खान की बहन अर्पिता खान के साथ रिलेशनशिप में रहे। 2 साल तक अर्जुन और अर्पिता रिलेशनशिप में रहे जिसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।

सलमान खान ने ही अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को फिट होने की सलाह दी थी। बॉलीवुड में आने से पहले उनका वजन 140 किलो था। बॉलीवुड में जगह बनाने के लिए उन्होंने वजन कम करना शुरू कर दिया था। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपनी मां को काफी याद करते हैं। अपनी मां की याद में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपने सीधी हाथ की कलाई पर एक टैटू बनवाया हुआ है।