
बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में भिखारियों को स्वरोजगार योजना से जोड़ने की तैयारी चल रही हैं। इसके लिए समाज कल्याण और पर्यटन विभाग राज्य के सभी जिलों में विशेष अभियान चलाएगा।
खबर के अनुसार मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सभी जिलों के डीएम की निगरानी में भिखारियों को रेस्क्यू किया जायेगा। साथ ही साथ उन्हें जागरूक किया जायेगा तथा भिक्षावृत्ति से जुड़े लोगों को कौशल प्रशिक्षण भी दिए जाएंगे।
बता दें की राज्य से भिक्षावृत्ति को ख़त्म करने के लिए भिखारियों को रोजगार दिए जाएंगे और सभी को तुरंत आधार से जोड़ा जायेगा। इसको लेकर सभी जिले के जिलाधिकारियों को समाज कल्याण विभाग के द्वारा दिशा निर्देश जारी किया गया हैं।
इतना ही नहीं बिहार के सभी जिलों में भिक्षावृत्ति करने वाले लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राशि भी दी जाएगी ताकि वो खुद का रोजगार कर सकें। इसको लेकर जुलाई 2022 तक बिहार के सभी जिलों में विशेष अभियान चलाया जायेगा और इन सभी लोगों का डेटा तैयार किया जायेगा।