
बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार लोक सेवा आयोग ने बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा स्थगित कर दी हैं। इसको लेकर आयोग के द्वारा नोटिफिकेशन भी जारी किया गया हैं।
खबर के अनुसार बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) की प्रारंभिक परीक्षा 6 फरवरी 2022 को होने वाली थी। लेकिन बिहार लोक सेवा आयोग ने इसे स्थगित करने का फैसला लिया हैं। हालांकि अगली तिथि आयोग की वेबसाइट पर जल्द ही जारी की जाएगी।
बता दें की बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) के 287 पदों पर भर्ती की जानी हैं। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों की परीक्षा के बाद होगा किया जायेगा। इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और फिर इंटरव्यू का आयोजन किया जायेगा।
बिहार लोक सेवा आयोग ने अपने जारी नोटिफिकेशन में कहा है की विज्ञापन संख्या -03/2021 के अंतर्गत बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के पदों पर नियुक्ति हेतु दिनांक 06.02.2022 को निर्धारित प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा अपरिहार्य कारणों से आयोजित नहीं की जा सकेगी।
आधिकारिक वेबसाइट : https://www.bpsc.bih.nic.in/Advt/NB-2022-01-17-01.pdf