
झारखण्ड में रहने वाले लोगों के लिए राजधानी रांची से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड में सरसो तेल के दाम में गिरावट दर्ज की गई हैं। सरसों तेल के थोक भाव में 15 रुपये की कमी हुई हैं। जिससे सरसो तेल के दाम कम होने लगे हैं।
खबर के अनुसार थोक भाव में जो कमी आई है उसका अभी बहुत ज्यादा लाभ खुदरा ग्राहकों को नहीं मिल रहा है। लेकिन बहुत जल्द खुदरा ग्राहकों को भी इसका लाभ मिलना शुरू हो जायेगा और लोगों को सस्ती दरों पर सरसों का तेल मिलेगा।
तेल बेचने वाले दूकानदार बताते हैं की बाजार में नए सरसों का तेल आना शुरू हो गया हैं। जिसके कारण आने वाले दिनों में इसके दाम और भी ज्यादा कम होंगे। फिलहाल राज्य के अलग-अलग जिलों में सरसों तेल 165 से 170 रुपये के आस-पास मिल रहा हैं।
सरसों के दामों में 10 से 15 रुपये की कमी होने बावजूद ब्रांडेड कंपनियों का सरसों तेल अभी भी 170 से 185 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। क्यों की ब्रांडेड खाद्य तेल कंपनियां पैकेजिंग पर 25 से 28 प्रतिशत तक ज्यादा भाव अंकित करती हैं।
सरसों तेल 15 रुपये सस्ता, जानें रांची, धनबाद, बोकारो, पलामू, देवघर में नया रेट?
रांची में सरसो तेल का रेट : 165 से 170 रुपये लीटर।
धनबाद में सरसों तेल का रेट : 165 से 170 रुपये लीटर।
बोकारो में सरसो तेल का रेट : 160 से 170 रुपये लीटर।
पलामू और देवघर में सरसो तेल का रेट : 165 से 170 रुपये लीटर।