
साल 2022 का पहला पर्व मकर संक्रांति आने वाला हैं। दिल्ली, गुरुग्राम, लखनऊ, पटना, भोपाल में रहने वाले बहुत से लोग मकर संक्रांति को लेकर कन्फ्यूज हैं। कुछ लोगों का कहना है की मकर संक्रांति 14 को हैं तो वहीं कुल कलेंडर में मकर संक्रांति 15 जनवरी को बताया गया हैं।
ज्योतिष के अनुसार शुक्रवार 14 जनवरी 2022 की रात 08 बजकर 49 मिनट पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा। बता दें की सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के बाद मकर संक्रांति मनाया जाता हैं। इसलिए आप इस बात का ध्यान आवश्य रखें।
आपको बता की दिल्ली, गुरुग्राम, लखनऊ, पटना, भोपाल में मकर-संक्रांति (खिचड़ी) का पुण्य काल दूसरे दिन 15 जनवरी शनिवार को दिन में 12 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। इस अवधि तक आप मकर-संक्रांति का पर्व विधि पूर्वक मना सकते हैं।
ज्योतिष की मानें तो 14 जनवरी की रात्रि में संक्रांति लग रही है। इसलिए पुण्य काल दूसरे दिन 15 जनवरी को होगा। इस दिन ही आप स्नान-ध्यान, दान-पुण्य आदि कार्य कर सकते हैं और भगवान सूर्यनारायण का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।