
अक्सर आपने लोगों से कहते सुना होगा कि सुबह के समय खाली पेट लहसुन की एक-दो कली खाने से सेहत को कई लाभ होते हैं पर क्या आपने कभी भुना हुआ लहसुन खाया है, इससे होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं?
रात को सोने से पहले भुना हुआ लहसुन खाने से कुछ अलग ही फायदे होते हैं-
1 भुना हुआ लहसुन आपके दिल को फिट रखने में मदद करता है। इसमें ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाते हैं, जिनसे बैड कोलेस्ट्रॉल को खत्म करने में आसानी होती है।
2 लहसुन शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाता है और कैंसर जैसे गंभीर रोग से लड़ने में शरीर की मदद करता है।
3 भुना हुआ लहसुन खाने से आपकी हड्डियां मजबूत होंगी। साथ ही ये एंटीएजिंग का काम करता है।
4 रात को सोने से पहले भुना हुआ लहसुन खाने से यूरिन के माध्यम से शरीर में मौजूद विषाक्त तत्व बाहर निकलते हैं।
5 हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को रोजाना भुने लहसुन की दो कली जरूर खानी चाहिए।
6 वजन कम करने के लिए सोने से पहले भुना हुआ लहसुन खाएं। इससे आपका मेटाबॉलिज्म तेजी से काम करेगा।
7 प्रेगनेंट महिला को भुने हुए लहसुन का नियमित सेवन करना चाहिए। यह मां और गर्भ में पल रहे बच्चे दोनों की स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।