
बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक नीतीश सरकार ने सात IAS अधिकारियों को प्रमोशन दिया हैं। इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा अधिसूचना भी जारी किया गया हैं।
खबर के अनुसार नीतीश सरकार ने राज्य के 5 आईएएस अधिकारियों को प्रधान सचिव स्तर के पद पर प्रोन्नति दी है। वहीं राज्य के 2 आईएएस अधिकारियों को विशेष सचिव स्तर के पद पर प्रमोशन दिया गया हैं। इसको लेकर विभाग के द्वारा दिशा निर्देश भी जारी किये गए हैं।
बिहार में 7 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, देखें लिस्ट?
ऊर्जा सचिव संजीव को प्रोन्नति दी गई हैं।
अल्पसंख्यक कल्याण सचिव सफीना ए एन को प्रोन्नति मिली हैं।
राज्य परिवहन आयुक्त सीमा त्रिपाठी को विशेष सचिव में प्रमोशन मिला हैं।
सूचना प्रावैधिकी सचिव संतोष मल्ल को प्रधान सचिव में प्रमोशन दिया गया हैं।
ओबीसी कल्याण डिपार्टमेंट सचिव पंकज कुमार को भी प्रमोशन दिया गया हैं।
राज्यपाल सचिव रॉबर्ट एल चोंगथु को प्रमोशन प्रधान सचिव में प्रमोशन मिला हैं।
आपदा प्रबंधन अपर सचिव एम रामचंद्रटूडू को विशेष सचिव में प्रोन्नति दी गई हैं।