24 फरवरी 2008 वह काली रात साबित हुई, जब बॉलीवुड की चांदनी हमेशा के लिए ढल गई। दरअसल इसी दिन बॉलीवुड की बहुत ही खूबसूरत अदाकारा श्रीदेवी की मौत हुई थी, जिस पर किसी को यकीन नहीं हुआ। किसी ने उनकी मौत को महज एक दुर्घटना कहा तो कई लोगों ने उनकी मौत को साजिश बताया। साल 2018 में श्रीदेवी एवं उनकी फैमिली दुबई गई थी। वे दरअसल अपने रिश्तेदार की शादी फंक्शन अटेंड करने दुबई पहुंचे थे।

श्रीदेवी दुबई के एक होटल जुमैरा एमिरेट्स टावर होटल के कमरा नंबर 2201 में ठहरी थीं। 22 फरवरी और 23 फरवरी को शादी अटेंटड करने के बाद श्रीदेवी अकेले ही यहां ठहरी थी क्योंकि शादी के बाद बोनी कपूर अपनी बेटी खुशी कपूर के साथ मुंबई वापस आ गए। श्रीदेवी ने बोनी कपूर को मैसेज कर कहा कि मैं आपको काफी मिस कर रही हूं। लेकिन बोनी कपूर ने पहले ही श्रीदेवी को सरप्राइज देने का प्लान बना लिया था। इसी वजह से वह बिना बताए ही दुबई वापस चले गए। उन्होंने पहले से ही टिकट बुक करा ली थी।
बोनी कपूर ने सोचा था कि मैं दुबई पहुंचकर श्रीदेवी को सरप्राइज दूंगा और कुछ ऐसा ही हुआ। श्रीदेवी, बोनी कपूर को देखकर काफी खुश हुई और फिर इन दोनों ने काफी देर तक बातचीत की। श्रीदेवी और बोनी कपूर के बीच डिनर का प्लान बना था। इसके बाद श्रीदेवी होटल के बाथरूम में फ्रेश होने के लिए चली गई, जबकि बोनी कपूर उस वक्त लिविंग रूम में इंडिया और दक्षिण अफ्रीका का मैच देख रहे थे। 15-17 मिनट तक जब श्रीदेवी बाथरूम से बाहर नहीं निकली तो उन्होंने टीवी बंद करके श्रीदेवी को आवाज दी। लेकिन कोई आवाज नहीं आई तो उन्होंने बाथरूम का दरवाजा खोला।
अंदर का नजारा देखकर बोनी कपूर पूरी तरह से दंग रह गए क्योंकि श्रीदेवी बाथटब में बेहोश पड़ी थी। शुरुआत में यह कहा गया कि उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई। लेकिन दुबई पुलिस ने रिपोर्ट में बताया कि यह एक एक्सीडेंटल हादसा है। श्रीदेवी की फॉरेंसिक रिपोर्ट में यह कहा गया कि उनकी मौत बाथटब में डूबने की वजह से हुई थी क्योंकि उन्होंने उस रात काफी शराब पी हुई थी। उनका संतुलन बिगड़ गया और वह बाथटब में गिर गईं।