
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी अभिनेत्रियां रही है है जिन्होंने काफी कम समय में ही शानदार अभिनय से करोड़ों लोगों के दिलों में जगह बनाई। हालांकि ये अभिनेत्रियां ज्यादा लंबे समय तक दर्शकों के बीच नहीं रही। इन अभिनेत्रियां की कम उम्र पर ही मौत हो गई। हम आपको 5 ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मौत का रहस्य अभी तक नहीं खुल पाया।
श्रीदेवी

बॉलीवुड फिल्म निर्माता बोनी कपूर की दूसरी पत्नी श्रीदेवी काफी कम ऊपर ही इस दुनिया को छोड़ कर चली गई। उनकी मृत्यु दुबई के 5 स्टार होटल के बाथरूम में बाथटब में डूबने से हुई थी। हालांकि उनकी मौत पर कई सवाल खड़े हुए। अभी तक उनकी मौत का सच सामने नहीं आया है। कुछ लोग उनकी मौत को मर्डर मानते हैं।
जिया खान

सफल अभिनेत्री जिया खान ने महज 25 साल की उम्र पर सुसाइड कर लिया था, क्योंकि उनके ब्वॉयफ्रेंड सूरज पंचोली ने उन्हें काफी परेशान किया था। सुसाइड करने से पहले उन्होंने एक लेटर लिखा था जिसमें उन्होंने अपनी दर्द भरी दास्तां बयां की थी।
दिव्या भारती

दिव्या भारती की मौत की मिस्ट्री भी अभी तक अनसुलझी है। दिव्या भारती ने महज 19 साल की उम्र पर ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया। शादी के 1 साल बाद ही उनका निधन हुआ। कुछ रिपोर्ट में यह दावा किया गया कि अंडरवर्ल्ड के लोगों ने ही दिव्या भारती का मर्डर किया, क्योंकि उनको अंडरवर्ल्ड के लोगों द्वारा पार्टी में शामिल होने का इनविटेशन मिलता था। लेकिन वह पार्टी में नहीं जाती थी।
परवीन बॉबी

परवीन बॉबी काफी सफल अभिनेत्री थी। जब उनका करियर पीक पर था तब उनकी मौत हुई थी। 20 जनवरी 2005 को उनकी मौत हुई थी। हालांकि तीन दिन तक उनकी मौत के बारे में किसी को पता नहीं चला। अब यह सवाल उठता है कि एक सफल अभिनेत्री की मौत की खबर किसी को नहीं हुई, ऐसा कैसे हो सकता है? उनकी मौत अभी तक एक रहस्य बनी हुई है।
सिल्क स्मिता

सिल्क स्मिता की मौत 3 सितंबर 1996 को हुई थी। हालांकि अन्य अभिनेत्रियों की तरह ही उनकी मौत भी एक रहस्य बनी हुई है। कोई भी यह नहीं जानता कि क्या वाकई में उन्होंने सुसाइड किया था या फिर उनका मर्डर किया गया।